Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

1967 और 1969 के मध्यावधि चुनाव में विश्वनाथ मोदी जीते, तीन बार कोडरमा के विधायक बने

स्वतंत्रता सेनानी रहे विश्वनाथ मोदी कोडरमा से तीन बार विधायक रहे। वर्ष 1957 और 1962 में लगातार दो बार चुनाव हारने के बाद 1967 में हुए विधानसभा चुनाव में विश्वनाथ मोदी ने पहली बार जीत हासिल की

23 Oct 2024

1967 और 1969 के मध्यावधि चुनाव में विश्वनाथ मोदी जीते, तीन बार कोडरमा के विधायक बने

स्वतंत्रता सेनानी रहे विश्वनाथ मोदी कोडरमा से तीन बार विधायक रहे। वर्ष 1957 और 1962 में लगातार दो बार चुनाव हारने के बाद 1967 में हुए विधानसभा चुनाव में विश्वनाथ मोदी ने पहली बार जीत हासिल की। उस समय उन्होंने सोशलिस्ट पार्टी से चुनाव लड़कर 23,408 मत पाकर चुनाव जीता था।

उन्हें कुल मतों का 54.5 प्रतिशत मत हासिल हुआ था, वहीं कांग्रेस से चुनाव लड़े अवध बिहारी दीक्षित को मात्र 7475 मत ही प्राप्त हुआ था। इसके अलावे निर्दलीय प्रत्याशी जीपी त्रिपाठी को 4658, बीजेएस से एस यादव को 4222 और पीएसएस से ननकू राणा को 3128 वोट मिले थे।मतदाताओं की बात करें तो वर्ष 1967 में कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 80,640 थी, जिसमे 45,899 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था।

वहीं वर्ष 1969 में जब मध्यावधि चुनाव हुआ तो पुनः विश्वनाथ मोदी ने सोशलिस्ट पार्टी से चुनाव लड़े और 18,165 मत लाकर जीत हासिल की, जबकि इस चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के सुरेंद्र नाथ शर्मा को 11,690 मत मिला, भारतीय जनसंघ के सुखदेव यादव को 10,290 मत मिला था। उस समय कोडरमा में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 86,796 हो गयी थी, जिसमे से 46,593 मतदाताओं ने वोट डाले थे।-

वर्ष 1967 में प्राप्त मत -

विश्वनाथ मोदी, एसएसपी 23,408

एबी दीक्षित, कांग्रेस 7475

जीपी त्रिपाठी, निर्दलीय 4648

एस यादव, बीजेएस 4222

ननकू राणा, पीएसपी 3128

-वर्ष 1969 में प्राप्त मत -

विश्वनाथ मोदी, एसएसपी 18,165

सुरेंद्र नाथ शर्मा, कांग्रेस 11,690

सुखदेव यादव, जनसंघ 10209

रामजन अली शाह, जेएपी 2358

सीताराम साव, बीकेडी 965

बलवंत नाथ सिंह, एसएचडी 503

गया प्रसाद, निर्दलीय 385

मंगली राम, निर्दलीय 373
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


1967 और 1969 के मध्यावधि चुनाव में विश्वनाथ मोदी जीते
स्वतंत्रता सेनानी रहे विश्वनाथ मोदी कोडरमा से तीन बार विधायक रहे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News